• Click here - to use the wp menu builder
Search

student assembly and Lohia Vahini reached socialist hut

Jayesh Badal ललितपुर। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जब पुलिस चौकी विर्धा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ड्यूटी कर रहे थे तभी उन्हें टीला पुल के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरौदा थाना जखौरा हाल निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे नई बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र बताया। उन्होंने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पुड़िया बरामद हुई जिसमें लगभग 140 ग्राम नशीला पाउडर मौजूद था। सदर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ 21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की है।

चाइनीज एप्प बैन होने पर भाजपाजनों ने एक दूसरे को खिलाई...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - June 30, 2020
कुटिया के बच्चों व परिजनों से मुलाकात कर ऋषि यादव के कार्यों को सराहा जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल एवं छात्रसभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव जिले के धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित समाजवादी कुटिया पर पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी कुटिया के संचालक एवं युवा सपा नेता ऋषि यादव सहित सैकड़ों बच्चों एवं उनके परिवार से मुलाकात किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए ऋषि के कार्यों की सराहना किया। इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि यहां आकर बच्चों एवं उनके परिवारवालों से मिलकर अच्छा लगा। आने वाले समय में समाजवादी कुटिया के गरीब परिवार के बच्चे समाजवादी विद्यालय में पढ़ेंगे। राजनीति के साथ सामाजिक कार्य का जो वीणा ऋषि यादव ने उठाया है, वह बहुत ही सराहनीय है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने कहा कि इस तरह के काम समाजवादी विचारधारा के युवाओं को पूरे प्रदेश में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी कुटिया पर आने का वादा किया तो वह जरूर आयेंगे और जो भी सहयोग होगा उसे करेंगे। छात्रसभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने ऋषि यादव के कार्यों की सराहना किया। कहा कि बच्चों को जो भी जरूरत होगी हम उसे पूरा करेंगे। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि ऋषि जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। युवा सपा नेता ऋषि यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जब से लॉकडाउन लगा है तब से दिव्यांग परिवार को गोद लिया हूं। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सात अतिनिर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा देने के लिए गोद लिया। लॉकडाउन के पहले दिन से लगातार समाजवादी कुटिया के माध्यम से बच्चों को फल, दूध, बिस्किट वितरित कर उन्हें शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर शिवजीत यादव, अमित यादव, शुभम यादव, राहुल त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत यादव, विकास यादव, जीतेन्द्र यादव, अभिषेक, संजय, राघवेन्द्र, सत्य प्रकाश सोनकर, प्रमोद यादव, वरूण सिंह, मंगल यादव, प्रवीण, राबिन सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी कुटिया पर पहुंचे युवजन सभा, छात्रसभा एवं लोहिया वाहिनी के...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - June 30, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]