भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा व जागरूकता से जुड़े अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेनी वाली छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान उमरा पुत्री अनवर अली द्वितीय स्थान शाजिया जंग पुत्री मो. इसरार तृतीय स्थान प्रीति पुत्री मलखान सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वनस्पति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. बृजेश कुमार राठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सड़क पर चलते समय तेज गति, ओवरटेक, लम्बी दूरी की यात्रा और नशे के सेवन से बचना चाहिये। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब, एन एस एस व रेंजर्स के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्याम बाबू द्वारा किया गया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् के द्वारा कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














