शातिर चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
आरिफ
कांधला, शामली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए चोर के फरार साथी की तलाश कर रही है। बुधवार की शाम को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी की दो चोर एक चोरी के मोबाइल को बेचने की फिराक में कस्बे के छोटी नहर स्थित पुल के निकट खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध युवको की घेराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम छोटन पुत्र सत्तार निवासी ग्राम नाला थाना कांधला बताया है, जबकि पकड़े गए चोर ने अपने फरार साथी का नाम सोनू बताया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए चोर के फरार साथी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पकड़े गए चोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। शीघ्र ही फरार चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














