नवरात्र पर मंदिरों में होगा विशेष पूजा पाठ, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
एसडीएम ने प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधकों संग किया बैठक
प्रदीप कुमार
हरदोई। इस बार चैत्र नवरात्र पर शासन की मंशा अनुसार मंदिरों में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी सदर ने प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधकों के साथ एक बैठक की। उप जिलाधिकारी सदर स्वाति शुक्ला ने आज प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधकों को इस बार नवरात्र व रामनवमी पर विशेष आयोजन की रूपरेखा बनाई।
जिसमें सभी देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में देवी गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, अखंड रामायण पाठ आदि के कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर के रामजानकी मंदिर श्रवण देवी मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर में देवी जागरण कराने, दुर्गा सप्तशती रामचरितमानस पाठ कराने पर चर्चा की गई। नवरात्र के दौरान मंदिरों पर विशेष साफ-सफाई, पेयजल सुरक्षा ध्वनि, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। मंदिरों में महिलाओं द्वारा देवी जागरण देवी गीतों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिरों पर होने वाले कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा जगह-जगह होल्डिंग लगवाई जाएंगी जिससे कि अधिक से अधिक लोग इन धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकें। बैठक में राम जानकी मंदिर के प्रमुख पुजारी मैथिलीशरण, श्रवण देवी मंदिर के रामविलास तिवारी सहित अन्य मंदिरों के पुजारी, नायब तहसीलदार लेखपाल व नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











