भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की हुई मासिक बैठक
शिवमंगल अग्रहरि
पहाड़ी, चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई चित्रकूट की बैठक मंडल अध्यक्ष अखिलेश दीक्षित चित्रकूट धाम मंडल बांदा एवं जिलाध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी चित्रकूट की अध्यक्षता में कस्बा मे सभी पत्रकारों की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने कहा कि सभी पत्रकार एकजुट रहें।
किसी भी तरह का पत्रकारों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और डटकर लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पत्रकार साथी संगठन के दिए हुए निर्देश पर कार्य करें। पत्रकारों का अगर किसी तरह का अन्याय अत्याचार शोषण की सूचना होगी त्वरित एकजुट होकर मुकाबला किया जाएगा। संगठन के तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर पत्रकार अखिलेश दीक्षित, राम नारायण साहू, शिवमंगल अग्रहरि, डॉक्टर दिनेश सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह, रूपचंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










