HomeJaunpurविशेष सचिव ने रिर्सोस रिकवरी सेन्टर का किया औचक निरीक्षण

विशेष सचिव ने रिर्सोस रिकवरी सेन्टर का किया औचक निरीक्षण

विशेष सचिव ने रिर्सोस रिकवरी सेन्टर का किया औचक निरीक्षण

हरिकेश चौरसिया ने ग्रामवासियों की सुनीं समस्याएं, दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण किये जाने के शासन के निर्देश के क्रम में नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आयुष विभाग हरिकेश चौरसिया द्वारा विकास खण्ड रामपुर के ग्राम पंचायत गधौना में रिर्सोस रिकवरी सेंटर (आरआरसी सेंटर) का औचक निरीक्षण किया गया तथा ठोस कचरा प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। विशेष सचिव द्वारा समूह की महिलाएं जिनके द्वारा मत्स्य पालन कर आजीविका संवर्धन का कार्य किया जा रहा था, उनसे संवाद किया गया, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की प्रगति देखी गई, कार्य की प्रगति सही पाई गई, प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 15 दिन में यह बनकर तैयार हो जाएगी।
इस दौरान भवानीगंज उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समर कैम्प में बच्चों से संवाद किया गया तथा बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। विशेष सचिव द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सुरेरी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया गया। विशेष सचिव की अध्यक्षता में सुरेरी ग्राम पंचायत में जनचौपाल का आयोजन किया गया जहां पर विशेष सचिव द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनते हुए समस्या के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सुमारु राम गौतम सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read