स्कूली बच्चों को लापरवाहीपूर्वक ले जाने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में यातायात द्वारा स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा से लापरवाहीपूर्वक ले जाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के मुख्य चौराहों, बाजारों व विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग कर लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई जिसमें को0 भिनगा क्षेत्र में 2 ई-रिक्शा सीज किए गए।
वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व टैक्सी स्टैण्ड पर चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किये गये व आमजन को नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














