छात्रा के साथ हुई वारदात के विरोध में सड़क पर उतरी सपा
अब्दुल शाहिद
बहराइच। समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष मन्नू देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एकत्रित होकर सपा कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला। यह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ हुई वारदात को लेकर आंदोलित हैं। अध्यक्ष मन्नू देवी ने कहा कि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में तीन छात्रों द्वारा बंदूक की नोक पर छात्रा के साथ कुकर्म किया गया और उसका वीडियो बनाया गया जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा समाजवादी पार्टी उग्र रूप से सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से इस तरह की वारदातें देखने को मिल रही है, फिर चाहे वह मणिपुर हो या यह वारदात। उन्होंने कहा कि 2024 में महिलाएं इसका मोह तोड़ जवाब देने को तैयार है। कैंडल मार्च में नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष निशि खान, हुनारा, रूकसार शाह, रानी बेगम, समा, यासमीन, चुन्नी, साजिया, शबनम, नूरी, सरिता, गुड़िया, मुन्नी, सायमा, फातमा, फरीदा, पूनम, सुनीता, महक, निशा शामिल रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















