धान क्रय केन्द्र खुटेहना का आयुक्त ने किया निरीक्षण

धान क्रय केन्द्र खुटेहना का आयुक्त ने किया निरीक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में 1 नवम्बर से प्रारम्भ धान खरीद कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल योगेश्वर राम मिश्र ने क्रय एजेन्सी खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र खुटेहना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केन्द्र परिसर की साफ-सफाई, किसानों और उनके मवेशियों के लिए छाव, पेयजल, बैठने, बैनर, रेट लिस्ट सहित अन्य व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए क्रय केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विजय यादव से धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी श्री यादव ने आयुक्त को बताया कि अब तक 12 कुण्टल धान की खरीद की जा चुकी है। यह भी बताया कि सोमवार से धान की आवक में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। धान खरीद हेतु क्रय केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। आयुक्त ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों को पराली को जलाने के बजाय उसका बेहतर एवं वैज्ञानिक विधि से प्रबन्धन करने हेतु जागरूक किया जाय। आयुक्त ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि नियमित रूप से क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर शासन की मंशानुरूप धान क्रय सुनिश्चित कराएं। किसी भी क्रय केन्द्र पर घटतौली, बोरो व पैसों की अनुपलब्धता अथवा व्यवस्थाओं की कमी के कारण धान खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसी भी क्रय केन्द्र पर किसानों के शोषण की शिकायत को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा और दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA