HomeJaunpurसपा नेता उदयभान मौर्य ने मृतक एवं घायल के घर पहुंचकर जताया...

सपा नेता उदयभान मौर्य ने मृतक एवं घायल के घर पहुंचकर जताया शोक संवेदना प्रकट करके हुये किया आर्थिक सहयोग

सपा नेता उदयभान मौर्य ने मृतक एवं घायल के घर पहुंचकर जताया शोक संवेदना प्रकट करके हुये किया आर्थिक सहयोग

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। गत दिवस नौली निवासी सन्तोष राजभर (28 वर्ष) पुत्र ललसू राजभर व उज्जवल (16) पुत्र रत्ती लाल राजभर व अनुराग राजभर (14) पुत्र राजेन्द्र राजभर तीनों युवक एक ही बाइक से किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए शाम 8 बजे घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद मनिच्छा के पास शाहगंज जौनपुर हाइवे पर ट्रक से टकरा गये जिसमें सन्तोष राजभर व उज्जवल राजभर ने मौके पर दम तोड़ दिया तथा अनुराग राजभर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उक्त खबर से गांव में मातम छा गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता उदयभान मौर्य (यूबी भैया) को जैसे यह खबर पता चली। शनिवार को मौके पर उक्त परिवार के यहां पहुंचकर न सिर्फ़ शोक संवेदना व्यक्त किया, बल्कि तीनों परिवार को आर्थिक सहायता हेतु अलग-अलग चेक प्रदान किया। साथ ही भविष्य में हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read