963188
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि अनिल दुबे जिले में काफी समय से तैनात हैं। इनकी ईमानदारी हमेशा चर्चा रही। वरिष्ठ अधिवक्ता संकठा प्रसाद शुक्ल ने कहा कि पुलिस महकमे में पीड़ितों की मदद करने में दुबे आगे रहे हैं। सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाला सम्मान और सच्चा व सराहनीय है। वरिष्ठ अधिवक्ता लोलारक दुबे ने अनिल दुबे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्त करने के बाद सामाजिक सेवा जारी रखना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शुक्ल ने कहा कि ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के कारण पुलिस महकमें में अनिल दुबे का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। विभाग में उनका नाम मिसाल के तौर पर लिया जाता है। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक अमित सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक कमला सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र उपाध्याय, लोलारक दुबे, शेषमणि मिश्रा, कृष्णकांत तिवारी, जनार्दन यादव, सुनील शुक्ला, अधिवक्ता अमर शुक्ल, रोहित दुबे, वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह, अनिल तिवारी, डा. आशीष शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





