एसपी ने पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम’ का किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। वन महोत्सव अभियान के तहत प्रदेश भर में संचालित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन प्रदीप मौर्य ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष रोपित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद, उपनिरीक्षक नेक मोहम्मद सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














