वृहद पौधरोपण अभियान में लगाये गये 800 पौधे
तेजस टूडे ब्यूरो
जयचन्द्र
कासगंज। जनपद में इस समय वन महोत्सव अभियान मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कई विभागों को पौधारोपण की जिम्मेदारी दे दी गई है
जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर बड़ी संख्या में छायादार, फलदार एवं विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। बुधवार को सोरों जी स्थित किसान कल्याण केंद्र पर बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक डॉ आदित्य यादव, अपार जिला कृषि अधिकारी रणजीत कुमार एवं बड़ी संख्या में कृषि विभाग के कार्मिकों की मौजूदगी में करीब 800 पौधे लगाए गए। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि लक्ष्य पूर्ण होने तक जनपद में पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














