मानसरोवर जयपुर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ चल रहा भागवत कथा
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय जायसवाल
जयपुर। श्री राधा स्वामी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सामूहिक भागवत कथा सप्तम दिवसीय 6 से 12 जुलाई तक 6 D इंजीनियर्स कॉलोनी मान्यवास मानसरोवर जयपुर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धापूर्वक एवं हर्सोल्लास से भागवत कथा में सहयोग किया जा रहा है।
कथा व्यास प्रिया जी के मुखारविंद द्वारा स्थानीय निवासियों को महिलाओं को भागवत कथा के संपूर्ण गुण बताए जा रहे हैं। प्रिया जी के मुख से भागवत गीता के श्लोक व कथा वचन सुनकर महिलाएं भाव—विभोर हो उठीं जो पंडाल में ही नाचने लगीं।
राधा रानी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा श्याम प्रभु के भजन सुनकर पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये जो नाचते—गाते श्याम प्रभु के भजनों में खो गये। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














