एसपी ने फतेहगंज थाना में बैठक हाल का किया शुभारम्भ
रूपा गोयल
बांदा। बदौसा थाना में लम्बे समय से बैठक हाल की जरूरत को नरेंद्र प्रधान ने पूरी कर थाना को सौगात दिया है। आपको बता दें की जन सुनवाई के लिए थाने में खुले आसमान के अलावा कोई जगह नही थी जिसमे आए पीड़ितों को धूप, वर्षा आदि से बचाया जाए। जिसको लेकर थाने के थानाध्यक्ष एन एल सोनकर ने चिंतन कर प्रधान नरेंद्र से बात की और थाने की रंगत बदलने की ठान ली। थानेदार की बात व आए पीड़ितों की सुरक्षा हेतु नरेंद्र प्रधान और एन एल सोनकर ने हाल का निर्माण करवा कर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के हाथो उद्घाटन करवा कर पीड़ितों के लिए हाल में बैठक व्यवस्था दुरूस्त कर दी। उद्घाटन में आए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पूरे थाना की जांच भी की जिसमे कमियों को सुधार वा अच्छाइयों के लिए बधाई दिए। इस मौके में थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों में नरैनी ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल, के अलावा अपर एसपी, सीओ अतर्रा, कालिंजर थाना प्रभारी हेमराज सरोज, बदौसा थाना प्रभारी साहित थाना क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










