इमाम हुसैन की याद में हुआ जलसे का आयोजन
रूपा गोयल
बांदा। खप्टिहाकला में एक जलसा ए सीरातुन्नबी सल्लाहो अलैहे वसल्लम व ज़िक्रे शोहदा ए करबला का आयोजन किया गया। जिसमे हज़रत अ़ल्लामा सैय्यद नैय्यर रब्बानी साहब ने बाद ए करबला बयान करते हुए फ़रमाया हज़रत ईमाम हुसैन की शहादत के बाद सरे ईमाम हुसैन करबला से मदीना तक इस्लाम फैलाता हुआ चलता रहा ईमाम हुसैन मदीने से जिस वक्त चले थे उस वक्त भी ईमाम थे मक्का पहुंचे उस वक्त भी ईमाम थे करबला पहुंचे उस वक्त भी ईमाम और बाद ए शहादत भी ईमाम रहे और ईमाम हुसैन का सरे मुबारक आगे आगे इमामत करता हुआ चलता रहा।हज़रत मौलाना सैय्यद आबिद रब्बानी साहब ने फ़रमाया गांव मे इत्तेहादो इत्तफाक ज़रूरी हैं ताकि गांव की तरक्की हो सके अगर गांव की तरक्की चाहते हो तो अपने बच्चो को अच्छी तालीम दिलाओ घर की औरतों को चाहिए कि वो अपने बच्चे बच्चियों को अच्छी तरबियत दे और नमाज़ की पाबंदी का भी ध्यान दे। इस मौके पर सैय्यद आदिल मसूदी, सैय्यद फ़ैजान रब्बानी ने खूबसूरत नातो मनक़बत पेश किए।प्रोग्राम में आए सभी लोगों ने जलसे को खूब पसन्द किया। शोबा ए तबलीग और कमेटी के लोगों ने जलसे को सजाया। मुसलमानाने खप्टिहाकला ने प्रोग्राम को बहुत ही आला पैमाने में सजाया प्रोग्राम में तबर्रूक का भी ख़ास इंतजाम रहा। जलसे में खुसूसी तौर पर मौलाना मो यूनुस, सिराजुद्दीन, शमसुद्दीन, सैय्यद शेख़, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद इश्तियाक आलम आदि शामिल रहे। जलसे लगभग जलसे में 250 लोगो की शिरकत रही। गाव व कमेटी के लोगो ने जलसे मे आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










