Homeरायबरेलीसमस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण: डीएम

समस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण: डीएम

समस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण: डीएम

97 मामलों में से 7 का हुआ निस्तारण
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं को सुनते समय संबंधी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। निस्तारण करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए की समस्याएं गुणवत्ता परक निस्तारित हो। जिलाधिकारी के सामने भूमि, राजस्व, सड़क , सुरक्षा, राशन और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आई। जिसे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को देते हुए उनका समाधान करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सुरक्षा संबंधी मामलों को देखते हुए संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया कि लोगों के विवाद निपटाते समय दोनों पक्षों की बातें सुन ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व संबंधी मामले में निस्तारण करते समय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौका मुआयना करने के उपरांत ही मामले का निपटारा करें। जिलाधिकारी के सामने कुल 97 मामले आए जिनमें से सात का वहीं पर निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के अतिरिक्त सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read