HomeVaranasiसमाजसेविका रीता जायसवाल काशी भूषण रत्न से सम्मानित

समाजसेविका रीता जायसवाल काशी भूषण रत्न से सम्मानित

समाजसेविका रीता जायसवाल काशी भूषण रत्न से सम्मानित

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था जनता हिताय समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में काशी भूषण रत्न अलंकरण—2023 का भव्य आयोजन किया गया। उक्त आयोजन अलग—अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को काशी गौरव, काशी भूषण सहित अन्य रत्नों से नवाजा गया। इसी क्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली डा. रीता जायसवाल को सम्मानित किया गया। श्रीमती जायसवाल को यह सम्मान आयोजन समिति के संस्थापक/अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज, मुख्य अतिथि प्रो. डा. देवी प्रसाद द्विवेदी पद्यश्री एवं पद्यभूषण, हीरा लाल मिश्र संरक्षक/सम्पादक ने प्रदान किया। इस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से श्रीमती जायसवाल का स्वागत किया।
वरिष्ठ साहित्यकार संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में तमाम लोगों की उपस्थिति रही। वहीं इसकी जानकारी होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, शिक्षिका रीता जायसवाल, समाजसेविका विदिशा जायसवाल, पत्रकार अजय पाण्डेय, प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र तिवारी, पत्रकार बृजेश सिंह चौहान सहित तमाम लोगों ने डा. जायसवाल को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read