स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक 590 छात्रों ने प्रवेश लिया: प्रो. शैलेन्द्र
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसलिंग में तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई।
परिसर में संचालित 17 स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसलिंग 24 जुलाई से प्रारंभ होकर आगामी 2 अगस्त तक चलेगी। काउंसलिंग के तीसरे दिन विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक कुल 590 छात्रों ने प्रवेश लिया। समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बीटेक में कंप्यूटर साइंस के अतिरिक्त एससी सीटें रिक्त हैं। क्रमशः आईटी में 12, मैकेनिकल में 11, इलेक्ट्रिकल में 11, इलेक्ट्रॉनिक में 13 हैं। प्रवेश के इच्छुक एससी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक करके 2 अगस्त प्रवेश ले सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














