HomeJaunpurउद्यान विकास समिति संग डीएम ने की बैठक

उद्यान विकास समिति संग डीएम ने की बैठक

उद्यान विकास समिति संग डीएम ने की बैठक

कहा— लोहिया पार्क में टहलना है तो देंगे होंगे रूपये
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्यान विकास समिति की बैठक हुई जहां लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौन्दर्यीकरण, सुदृढीकरण तथा पार्क के रख-रखाव हेतु पार्क में सभ्रान्त नागारिकों/आगन्तुकों के प्रवेश हेतु टिकट निर्गत किये जाने का निर्णय लिया गया। प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 5 रूपये की दर से लागू किया जायेगा। पार्क में प्रवेश हेतु आगन्तुकों/नागरिकों को 3 श्रेणी में यथा- प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर आई कार्ड निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। टिकट की दरों का विवरण निम्नवत है- तैमासिक 250, छमाही 500, वार्षिक 1000 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया। पार्क में प्रवेश हेतु 70 वर्ष के ऊपर वरिष्ठ नागारिकों एवं 12 वर्ष कम उम्र के बच्चों का एवं माता-पिता के साथ आये नाबालिग बच्चों का प्रवेश निःशुल्क होगा। पार्क में प्रवेश हेतु टिकट व्यवस्था 16 अगस्त से लागू होनी है।
पार्क में टहलने वाले आगन्तुकों/सभ्रान्त नागारिकों से अपील किया कि पार्क में प्रवेश हेतु लागू टिकट व्यवस्था को अपनी स्वेच्छा के अनुसार चुन कर पास अवश्य बनवा लें। पार्क के बाहर पार्किंग स्थल बनवाने एंव स्ट्रीट लाइट पार्क के बाहर रोड साइट लगाये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पार्क की सुरक्षा के दृष्टिगत पेट्रोलिंग अधिक से अधिक कराये जाने हेतु नगर क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पार्क के अन्दर एक पेड मां के नाम लगाया जाये तथा आम जनमानस से पार्क में अधिक से अधिक पौधरोपण का कार्य 15 अगस्त तक प्रभावी रूप से कराया जाय। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित अधिकारी, समाजसेविका डा. अंजना सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read