स्मैक की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर गवेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व मे आज थाना मटौन्ध पुलिस व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये कीमत का अवैध स्मैक बरामद हुआ है। गौरतलब हो कि थाना मटौन्ध व एसओजी पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति भूरागढ़ बाईपास के पास एक बैग में अवैध स्मैक लिए हुए हैं तथा उसकी बिक्री करने जा रहा हैं। सूचना पर तत्काल थाना मटौन्ध व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबन्दी कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये के 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि वह जनपद फर्रुखाबाद से अवैध स्मैक लाकर बांदा में इसकी बिक्री करने जा रहा था। प्रकरण में थाना मटौन्ध पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









