पुलिस ने तमंचा के साथ शातिर को धर दबोचा
शादियाबाद थाना पुलिस को मिली सफलता
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। शादियाबाद थाना पुलिस ने तमंचा के साथ एक शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि हंसराजपुर चौकी इंचार्ज सुनील शुक्ला अपने हमराहियों के साथ रात्रि में गश्त में मासूर थे। अपने टीम के साथ गश्त करते हुए अंबेडकर मोड़ पर पहुंचे तभी एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों में युसुफपुर वाली सड़क पर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह व्यक्ति भागना चाहा तभी तत्काल पुलिस कर्मियों ने घेर कर उस व्यक्ति को धर दबोचा।
पकड़े गए व्यक्ति का नाम बृजेश सिंह उर्फ बिक्की (35) पुत्र विन्ध्याचल सिंह निवासी नसीरपुर थाना जंगीपुर तथा हाल पता हंसराजपुर थाना शादियाबाद बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी हंसराजपुर, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह, सुग्रीव व शैलेश शामिल थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









