HomeChitrakootसाइट सेवर इण्डिया एवं एनएचएम ने करायी नेत्र सर्जनों की कार्यशाला

साइट सेवर इण्डिया एवं एनएचएम ने करायी नेत्र सर्जनों की कार्यशाला

साइट सेवर इण्डिया एवं एनएचएम ने करायी नेत्र सर्जनों की कार्यशाला

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। एनएचएम उत्तर प्रदेश एवं अंधत्व निवारण पर पूरे विश्व में काम करने वाली संस्था साइट सेवर की ओर से राष्ट्रीय दृष्टि विहिंता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सरकारी अस्पतालों में नेत्र सर्जरी में गुणवत्ता लाने के लिए सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश के 18 मंडलों से आये लगभग 40 वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक (सर्जनों) ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला पर सदगुरु नेत्र चित्रकूट के चिकित्सकों ने नेत्र सर्जरी में गुणवत्ता, क्षमता और कार्य कुशलता जैसे विषयों पर अपनी जानकारियां साझा की। वहीं साइट सेवर के यूपी हेड प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि साइट सेवर अभी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में अंधत्व निवारण पर काम कर रहा है। आगे पूरे उत्तर प्रदेश में काम करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read