HomeChitrakootकामदगिरि स्वच्छता समिति ने चलाया अभियान

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने चलाया अभियान

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने चलाया अभियान

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति का यह अभियान कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में जिलाधिकारी की प्रेरणा से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा है। चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान सरकार द्वारा चलाए गए महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।

ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका राकेश केशरवानी ने बताया कि स्वच्छता मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सेवा का भाव कहा था। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शिवा कुमार ने बताया कि लोगों को अपने घरों के साथ-साथ अपने आसपास को भी स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छता से रहने पर बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर अंजू वर्मा, सभासद शुभम केशरवानी, जितेंद्र केशरवानी, विकास द्विवेदी, राजेंद्र अग्रहरि, अंकुर केशरवानी, विनोद कुमार, मनोज कुमार, विवेक केशरवानी, सुमित केशरवानी, स्वच्छता प्रभारी जानकी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read