सिरसागंज पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
963151
सिरसागंज पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
चोरी के सामान के साथ मोटरसाइकिल व असलहा बरामद रविन्द्र शर्मा एडवोकेट सिरसागंज, फिरोजाबाद। स्थानीय थाना पुलिस टीम के साथ एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम ने दो शातिर किस्म के लुटेरों को अरांव बाईपास चौराहे से धीरेंद्र उर्फ धीरू तथा जैकी उर्फ जयकैश को गिरफ़्तार किया है,लुटेरों के पास चोरी का सामान,एक चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध असलहा मिला है। सीओ कमलेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं जिन पर डेढ़ दर्जन मुकदमा दर्ज है।
साथ ही कस्बा अरांव मैं एक सुनार की दुकान मैं लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। तलाशी के दौरान दोनों लुटेरों से अलग-अलग दो देसी तमंचा चार जिंदा कारतूस, 24 नग सुई धागा पीली धातु, 230 नग वाली पीली धातु, 520 नग लांग पीली धातु व सफेद धातु, 11 नग अंगूठी सफेद धातु, 149 जोड़ी बिछिया सफेद धातु एवं चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि यह बाइक जिला कारागार मैनपुरी में यादवेंद्र द्वारा चोरी की गई थी, कस्बा अरांव सुनार के साथ 31 जुलाई को जो लूट की थी वह लूटा समान यही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।