इसी बात पर युवक ने की थी हत्या पुलिस ने हत्यारे को पकड़कर भेजा जेल अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस को मिली बड़ी सफलता। 4 दिन पहले गला काटकर वृद्ध की हत्या करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा। मालूम हो कि बहराइच के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अर्बनगंज गांव में एक वृद्ध के दुकान से कुछ सामान गायब हुआ था जिसके चलते उसे एक नौजवान युवक पर शक था।
शक के कारण हर रोज वृद्धा व्यक्ति उस युवक को चोरवा कहकर चिढ़ाता था जिसके चलते युवक गुस्से में आ गया और घर पर मांस काटने वाली छोरी लेकर दुकान पर बैठे वृद्धा व्यक्त की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी थी लेकिन कोतवाली देहात व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चार दिन बाद हत्यारे को धर दबोचा। हत्यारे के पास से हत्या करने वाले चाकू व खून से सने कपड़े भी बरामद हुये। फिलहाल पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा लिखकर युवक को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।