Homeरायबरेलीसाहबों ने बनाया डाक्टर तो मरीजों की जिन्दगी से शुरू किया खिलवाड़

साहबों ने बनाया डाक्टर तो मरीजों की जिन्दगी से शुरू किया खिलवाड़

साहबों ने बनाया डाक्टर तो मरीजों की जिन्दगी से शुरू किया खिलवाड़

डाक्टरों की भ्रष्ट व तानाशाही कार्यशैली से आये दिन सुर्खियों में रहता है सलोन सीएचसी
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। इन दिनों जिले की सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों की कार्यशैली हर किसी को सोचने पर विवश कर दे रही है। यूं तो जिले के अन्य ब्लाकों में सीएचसी में आपको डाक्टर दवा देते दिखेंगे किंतु अगर बात सलोन सीएचसी की करें तो यहां सीएचसी में तैनात भ्रष्ट डाक्टर आराम फरमाने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्ति रीतेश वर्मा जो स्थानीय का ही निवासी है और तो और साहब को मलाई कटवाने से लेकर दंगा करने तक साहबों का साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता हैं। रीतेश वर्मा नाम के दंगेश के रुप से चर्चित बाहरी व्यक्ति को सीएचसी का डाक्टर बना दिए जो अनभिज्ञ होकर भी सीएचसी आने वाले मरीजों को दवा चेकअप सहित सारा कार्य करता जरुर है किन्तु भोले भाले ग्रामीण मरीजों को क्या पता कि रीतेश नाम का बहुरुपिया कभी भी उन्हें मौत के मुंह में धकेल सकता है।

यदि देखा जाए तो बीते दिनों सीएचसी गये पत्रकारों पर डाक्टरों द्वारा सामूहिक रूप से हमला करने के मामले में सलोन सीएचसी के 11 लोगों के विरुद्ध गंम्भीर धाराओं में सलोन थाना में मुकदमा भले ही दर्ज हुआ हो किंतु साहबो की रहमो-करम से बेखौफ ढंग से दवा के साथ डाक्टरों का गुर्गा भी बनकर कार्य करता है। यही नहीं, अन्य लोग भी वर्तमान समय में सीएचसी सलोन में दबंगई के साथ डाक्टरों के काले कारनामों पर भी पर्दा डालने पर जुटे हुए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे साफ देखा जा सकता है कि दंगाई छवि से चर्चित हुआ रीतेश वर्मा नाम का व्यक्ति साहबों के रहमो-करम से किस तरह मरीजों का डाक्टर बनकर इलाज करते दिख रहा है। अब देखना यह है कि आखिर पुलिस व जिला प्रशासन मामले में सलोन, सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों के विरुद्ध किस प्रकार कार्यवाही करता है, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read