Homeबदायूंएक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबन्ध

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबन्ध

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबन्ध

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के प्रभारी उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इन चिहिन्त सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से प्रतिबन्ध आरोपित किया गया है जिसमें ईयर बड की प्लास्टिक डंडी, बैलून की प्लास्टिक डंडी, प्लास्टिक झंडे, कैण्डी लगी प्लास्टिक डंडी, आइसक्रीम की डंडी, पाली सटाइरीन (थर्माकोल) का सजावट में उपयोग, प्लास्टिक/थर्माकोल के प्लेट, कप, गिलास कटलरी के सामान जैसे काटा चम्मच, छूरी, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बों को लपेटने हेतु पतली प्लास्टिक के शीट, आमंत्रण पत्र, सिगरेट के पैकेट की पैकेजिंग, 100 माइक्रोन से कम के पी०वी०सी० बैनर, स्ट्रगर इत्यादि।

इसके अतिरिक्त नगर विकास विभाग, उ0प्र0 शासन की अधिसूचना 15 जुलाई 2018 द्वारा उ०प्र० में किसी भी मोटाई के प्लास्टिक कैरी बैग एवं प्लास्टिक एवं थर्माकोल से निर्मित कप, प्लेट, गिलास एवं चम्मच इत्यादि पूर्णतया प्रतिबन्धित है। जनपद में प्रतिबन्धित इन सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, भण्डारण, कय, विक्रय, ट्रेडिंग करने वाली इकाईयां अथवा उक्त प्रतिबन्धित उक्त सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प का उत्पादन करने वाली इकाईयाँ हो तो कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में 3 दिन के अन्दर सम्पर्क कर सूची दे सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read