Homeबदायूंचिकित्सालय में न बैठें डाक्टर तो होगी कार्यवाही

चिकित्सालय में न बैठें डाक्टर तो होगी कार्यवाही

चिकित्सालय में न बैठें डाक्टर तो होगी कार्यवाही

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि पशु चिकित्सक चिकित्सालय में नहीं रुकते हैं, न ही समय से बैठते हैं जिससे पशुओं का समय से उपचार नहीं हो पाता है, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सकों की इस प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरुण जादौन, पशु चिकित्सक एवं पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ गौवंशों की शत-प्रतिशत ईयर टैंगिंग एवं टीकाकरण कराए जाने के सम्बंध में बैंठक आयोजित की। उन्हांेने निर्देश दिए कि पशु चिकित्सकां एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों को प्रतिदिन का लक्ष्य देकर उनसे गांव में भेजकर 15 दिनों में गौवंशों का शतप्रतिशत ईयर टैंगिंग एवं टीकाकरण कराया जाय जिससे किसी भी पशु की पहचान सुगमता के साथ की जा सके।

इस कार्य में दातागंज, उझानी, दहगवां की स्थिति खराब पाई गई जिसमें डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधितों की कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्य पूर्ण करके समय से अपलोड कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सहभागिता योजना अन्तर्गत अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों को गौवंश आश्रय स्थल से दुधारु गौवंश निःशुल्क दिए जाएं। बीडीओ, ग्राम सचिव तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से कार्य पूर्ण कराए जाएं। राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान योजना के अंतर्गत डीएम द्वारा पशुधन प्रसार अधिकारी को 5 कृत्रिम गर्भाधान प्रति दिन एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को 3 कृत्रिम गर्भाधान प्रतिदिन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कहा गया कि अगली एक माह बाद होने वाली बैठक में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही करते हुए प्रतिभाग करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 62357 लक्ष्य के सापेक्ष 45572 पशुओं का टीका लगाया जा चुका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read