HomeGhazipurजल संरक्षण के लिये सामूहिक रूप से करना होगा कामः उग्रसेन

जल संरक्षण के लिये सामूहिक रूप से करना होगा कामः उग्रसेन

जल संरक्षण के लिये सामूहिक रूप से करना होगा कामः उग्रसेन

उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। स्थानीय बाजार स्थित काली मंदिर के पास जल संरक्षण के मुद्दे पर कलमकारों ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य वक्ता महा ग्रापए प्रदेश अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने कहा कि भू-गर्भ जल संरक्षण एक गंभीर मुद्दा है। इस पर सभी को गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

कई बार गोष्ठी व बैठकों में चर्चा तो खूब होती है लेकिन जमीन पर मुद्दे नहीं आने से स्थिति जस की तस रहती है। ऐसे में अब सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। कोई भी अभियान बिना जन सहभागिता के सफल नहीं होता है। ऐसे में सभी लोग जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। वहीं महा ग्रापए मण्डल अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने कहा कि एक आंकड़े के मुताबिक शहरों व घरों में टोंटियां खुली रहने से काफी पानी खर्च होता है। नहाने व हाथ धोने में भी तमाम लोग अधिक पानी खर्च होता है। इसके लिए जागरुकता की जरूरत है। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि जल संरक्षण प्रेरणा कि विषय वस्तु है। इसके लिये सामाजिक संस्थाओं को भी आगे बढकर लोगों को जागरुक करना पडे़गा, क्योंकि जल है तो कल है। तहसील अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ पानी की बर्बादी तथा प्रदूषण को रोकने से है। जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है, क्योंकि वर्षा जल हर समय उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में जल की कमी को पूरा करने के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है। इस मौके पर स्काउट जिला संगठन आयुक्त अरविन्द यादव, विकास यादव, सचिन यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read