HomeJaunpurधनतेरस पर जमकर हुई चांदी के सिक्के की खरीददारी

धनतेरस पर जमकर हुई चांदी के सिक्के की खरीददारी

  • धनतेरस पर जमकर हुई चांदी के सिक्के की खरीददारी

  • पुराना चांदी का सिक्का 2250 और नये सिक्के का दाम 2050 में बिका

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार रहा। शुक्रवार को धनतेरस पर दोपहर के समय खरीददारी का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। करीब 3 घंटे के शुभ मुहर्तू में लोग अपने बजट के मुताबिक खरीददारी करते रहे। इस दौरान सर्राफा बाजार के साथ ही कार और बाइक बाजार में भी खरीददारों की भीड़ रहेगी। दीपावली पर्व के पहले धनतेरस के मौके पर ही चमक नजर आयी। बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार है, बस ग्राहकों के आने का इंतजार है। बाजार में लोग खरीददारी करने के लिए शनिवार की दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में ही खरीददारी करेंगे। दोपहर और शाम के समय खरीददारी का सिलसिला तेज हो गया। ग्राहकों के लिए बाजार सजकर पूरी तरह से तैयार है। सर्राफा बाजार में चमक नजर आ रही है। इसके साथ ही कार और बाइक बाजार में भी चमक नजर आ रही है।
गौरतलब हो कि ज्यादातर लोग चांदी का सिक्का खरीदकर ही धनतेरस का पर्व मनाते हैं। वर्तमान में चांदी भी महंगी हो गई है। इसकी वजह से अब सिक्का खरीद पाना भी मुश्किल होगा। बावजूद इसके लोग जमकर खरीददारी करेंगे। मुख्य बाजार में सर्राफा दुकान के गनेश प्रसाद गोदीं लाल सर्राफ एण्ड संस के प्रोपाइटर सोहन भईया ने बताया कि पुराना चांदी का सिक्का 2250 और नए सिक्के का दाम 2050 रुपये में बिका। वहीं बाइक और कार बाजार में भी धनतेरस पर्व के मौके पर जमकर बिक्री हुई।
वहीं सत्यप्रकाश सर्राफ ने बताया कि इस बार लोगों ने जमकर खरीददारी किया। इसी प्रकार गनेश प्रसाद गोंदीलाल सर्राफ के महेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार लोगों ने चादी का सिक्का जमकर खरीदा। वहीं लोगों का कहना हे कि धनतेरस पर्व के मौके पर शुभ मुहूर्त में वाहनों की खरीददारी करते हुए अपने घर ले जा रहे हैं। साथ ही इलेक्ट्रानिक बाजार में भी जमकर खरीददारी हई। बर्तन बाजार भी देर रात तक गुलजार रहे।

धनतेरस की खरीददारों से हाउसफुल बाजार
धनतेरस पर शुक्रवार को जसपुरा कस्बें की बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए बाजारों और शोरूम की ओर रुख कर रहे हैं। परंपरागत रूप से सोना-चांदी, बर्तन और सिक्के खरीदने के साथ इस बार लोगों का रुझान आधुनिक वस्तुओं की ओर भी है। कई लोग आज के दिन नए फोन, टीवी, फ्रिज और गाड़ियां खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में आज सबसे ज्यादा भीड़ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी काउंटरों पर दिखाई दी। कई ब्रांड्स ने फेस्टिव ऑफर्स, एक पर एक मुफ्त और आकर्षक डिस्काउंट्स की घोषणा की थी जिनका फायदा ग्राहक उठा रहे हैं। वहीं ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी नए मोटरसाइकिल, स्कूटी और कारों की डिलीवरी के लिए लोग पहुंचे। कई परिवार आज शुभ घड़ी में अपनी नई गाड़ियां घर लेकर जा रहे हैं।

 

 

 

 

Must Read