एसएस पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य कार्तिकोत्सव
अन्तर-विद्यालय भजन गायन एवं रंगोली प्रतियोगिता में उकेरीं प्रतिभाएं
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में कार्तिकोत्सव के तहत अंतर-विद्यालय भजन गायन एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुबास चन्द्र बिसोई (विभागाध्यक्ष परफॉर्मिंग आर्ट तिलकधारी महाविद्यालय), डॉ. नरेन्द्र देव पाठक, (असि. प्रोफेसर तिलकधारी महाविधालय) मन्जू देवी, (लेक्चरर बीआरपी इन्टर कालेज जौनपुर), डॉ. रेखा पाल (असि. प्रोफेसर गुलाबी देवी महाविद्यालय), स्कूल निदेशक डॉ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम बाबू जी और माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इसके बाद स्कूल की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत भजन गायन एवं रंगोली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालय होली चाइल्ड एकेडमी, एस.एस. पब्लिक स्कूल बाबतपुर, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज मड़ियाहूँ, डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, चिल्ड्रेन गाइड स्कूल मड़ियाहूँ, राधिका बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर, संत गुरुपद संभव राम एकेडमी, नानक पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज, एस.एस. पब्लिक स्कूल जौनपुर, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल, श्रीपति इंटरनेशनल स्कूल मड़ियाहूँ के छात्रों ने प्रतिभाग लिया।
भजन गायन में प्रथम पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के छात्र, द्वितीय पुरस्कार माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर के छात्र, तृतीय पुरस्कार होली चाइल्ड एकेडमी जौनपुर के छात्र और सांत्वना पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर के छात्रो ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगता में होली चाइल्ड एकेडमी के छात्रों ने प्रथम पुरस्कार, राधिका बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को द्वितीय पुरस्कार और एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर के छात्रों ने तृतीय पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार नानक पब्लिक स्कूल जौनपुर के छात्रों ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षकों एवं मुख्य अतिथियों को पुरस्कार एवं अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर स्कूल निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने आये सभी छात्रों एवं शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता हार जीत के लिए नहीं, बल्कि अपने प्रतिभा क्षमता को निखारने के लिए होती हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने प्रतिभागी सभी छात्रों को शुभ आर्शीवाद देते हुये आये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त छात्रगण एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।












