कलीनगर तहसील में जनगणना की तैयारियां तेज, एसडीएम ने दिये सख्त निर्देश

  • कलीनगर तहसील में जनगणना की तैयारियां तेज, एसडीएम ने दिये सख्त निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। कलीनगर आगामी जनगणना को लेकर तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए तहसील स्तर पर लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम पवन कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें, ताकि मैदानी स्तर पर कोई तकनीकी दिक्कत या लापरवाही न हो। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे लोगों को सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रशासन हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि अभियान पूरी तरह सफल हो सके।