HomeTrendingमतदाता सूची में नाम नहीं तो भरें फॉर्म-6, 12 नवम्बर से शुरू...

मतदाता सूची में नाम नहीं तो भरें फॉर्म-6, 12 नवम्बर से शुरू होगा अभियान

  • मतदाता सूची में नाम नहीं तो भरें फॉर्म-6, 12 नवम्बर से शुरू होगा अभियान

  • 4 जनवरी को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत हुई जहां विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की जानकारी देते हुए बताया गया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। मतदाताओं से अपील की गई कि सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरें। विशेष अभियान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलाया जाएगा। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के बाद जिले में इनकी संख्या 1762 से घटकर 1741 रह गई है। बबीना में 383, झांसी नगर में 440, मऊरानीपुर में 492 और गरौठा में 426 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदाता शिकायतों के लिए एनजीएस पोर्टल, वोटर पोर्टल और ऐप की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जिला कॉल सेंटर 0510-2371100 और टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रेस से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया सोशल मीडिया पर अफजल अहमद के नाम को लेकर प्रसारित पोस्ट को भी भ्रामक बताया गया। प्रशासन के अनुसार जांच में मतदाता सूची में अफजल अहमद और उनके पिता मोहम्मद इकबाल बेग का नाम सही पाया गया। संबंधित मतदाता ने भी इसकी पुष्टि की। प्रशासन ने मामले में विधिक कार्रवाई की बात कही और लोगों से अपुष्ट खबरें प्रसारित न करने की अपील किया।

 

 

 

 

Must Read