HomeJaunpurJaunpur News: राजभाषा अधिकारी बनीं अचला जी, विद्यालय में छायी खुशी

Jaunpur News: राजभाषा अधिकारी बनीं अचला जी, विद्यालय में छायी खुशी

  • राजभाषा अधिकारी बनीं अचला जी, विद्यालय में छायी खुशी

  • पूर्व छात्रा की सफलता पर पूर्व प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर की पूर्व छात्रा अचला सिंह का संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से राजभाषा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की जानकारी मिलने पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने भैंसौली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अचला को सम्मानित किया और उनके माता-पिता को बधाई दी।
बता दें कि भैंसौली गांव निवासी अरविंद सिंह की पुत्री अचला शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2014-15 में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज से 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की। निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने अचला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं अचला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पूर्व प्रधानाचार्य एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर संतोष सिंह, विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा, अरुण मौर्य, प्रेमनाथ सिंह, डॉ. शोभनाथ यादव सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Must Read