पथ निर्माण मंत्री के पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री
तेजस टूडे ब्यूरो
सिद्धार्थ सुमन
बिहार। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता डॉ० के०एन० सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुये। भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत तेलघी ग्राम स्थित कुमार शैलेन्द्र के आवास पहुँचकर मुख्यमंत्री ने उनके पिता जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, कृषि मंत्री विजय सिन्हा, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसानिया, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल, पूर्व विधायक आलोक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, कुमार शैलेन्द्र के परिजन उपस्थित थे।











