HomeTrendingस्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • स्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनगणनाः2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से अध्यक्ष, सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया तथा पोर्टल पर परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की जानकारी दी।
नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम ने सभी सभासदों से अपने वार्डों में जनजागरूकता बढ़ाने की अपील किया। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका कार्यालय में सहायता हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मनीष चौहान, फील्ड ट्रेनर रंजीत, जनगणना कार्यालय से पंकज सहित सभी वार्डों के सभासद एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण तिथियां स्व-गणना 16 से 30 नवंबर घर-घर जनसंख्या गणना- 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 जनपदवासियों से अपील है कि स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

 

 

 

 

Must Read