कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
रूपा गोयल
बांदा। शहर हरि सर्जिकल होम डा. सिंह अस्पताल कटरा बांदा में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत कलश यात्रा के साथ की गई। प्रतिदिन 29 सितम्बर तक व्यास आचार्य श्रवण कुमार शास्त्री जी द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा। 30 को हवन-यज्ञ प्रसाद वितरण होगा। आयोजक आशा सिंह, डा. ग्रीष्मा सिंह, डा. वरद वर्धन बिसेन द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कटरा से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए महेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कथा स्थल कटरा में इसका समापन किया गया। शोभा यात्रा में कथा वाचक श्रवण कुमार शास्त्री द्वारा कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसके सिंह, नरेन्द्र सिंह परिहार, शिवानी, शालनी, आशा सिंह समाज सेविका, ग्रीष्मा सिंह, अदिति, रुपाली, पूजा सिंह, राजेन्द्र नाथ सिंह, डा. सतीश सिंह, विनोद जैन, राधा मोहन घर, सुरजन सिंह, दिलीप सिंह, धनराज सिंह, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मोहित सिंह, देवराज सिंह, अच्छे प्रताप सिंह, निकिता सिंह, रोहित सिंह, अजीत सिंह, बृजराज सिंह, शिवराम सिंह, संजय गुप्ता, इंद्र प्रकाश गुप्ता, त्रिभुवन रावत आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










