Homeबांदानिरीक्षण के दौरान डीएम ने सफाई के दिये आदेश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सफाई के दिये आदेश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सफाई के दिये आदेश

1260 विद्यालयों की हुई सफाई
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में गंदगी पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे, कि सभी विद्यालयों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निर्मित स्कूल में शौचालयों की साफ सफाई हेतु आज विशेष सफाई अभियान का कार्य आयोजित किया गया, जिसमें 1260 विद्यालयों में साफ सफाई का कार्य किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी नगर पालिका के कर्मचारी से साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज ने बताया कि जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों को विद्यालयों में स्थित शौचालयों की सफाई हेतु ड्यूटी लगाकर सफाई कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये। सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिन्सी मौर्या द्वारा निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों की साफ सफाई समस्त विद्यालयों में स्वयं की देखरेख में सुनिश्चित करायी कराई जाए ताकि बच्चों को अध्ययन करने में विद्यालय में किसी भी प्रकार असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देश पर सफाई हेतु अवशेष विद्यालयों के स्कूल, शौचालयों को कल को दोबारा विशेष अभियान चलाकर विद्यालयों में सफाई किये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय के स्कूल शौचालय की सफाई कल तक नहीं की जायेगी। उस ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त आशय के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं.) को निर्गत कर दिये गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read