Homeशामलीदो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत, चार गम्भीर

दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत, चार गम्भीर

दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत, चार गम्भीर

दीपक कुमार
कैराना, शामली। बुलेट पर सवार होकर रामलीला देखने के लिए कांधला जा रहे कैराना के दो युवकों की ऊंचागांव के निकट सामने से आ रहे रेहड़ानुमा बाइक से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रेहड़ा बाइक में बैठे चार युवक भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार विगत शनिवार देर रात्रि कस्बे के मोहल्ला गुम्बद निवासी शुभम सिंघल (28) पुत्र सुनील सिंघल उर्फ पीरजी व मोहल्ला अफगानान निवासी सागर उर्फ शुभम(18) पुत्र भोपाल बुलेट बाइक पर सवार होकर कांधला रामलीला देखने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह कैराना-कांधला मार्ग पर ऊंचागांव के निकट पहुंचे, तभी उनकी बुलेट बाइक सामने से आ रहे रेहड़ानुमा बाइक से टकरा गई। रेहड़ानुमा बाइक पर चार युवक सवार थे, जिनका नाम व पता आजम, मेहराब व जावेद निवासी ग्राम जहानपुरा तथा अकरम निवासी ग्राम गढ़ी बेसक जनपद पानीपत हरियाणा बताए गए है। हादसे में सभी युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल शुभम सिंघल व सागर उर्फ शुभम को कांधला सीएचसी पर ले जाया गया। जहां पर गम्भीर रूप से घायल सागर उर्फ शुभम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम सिंघल को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बाद में हरियाणा के रोहतक में उपचार के दौरान शुभम सिंघल की भी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल आजम व जावेद तथा अकरम को उपचार हेतु कैराना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर जावेद व मेहराब को गम्भीर रूप से घायल होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक सागर उर्फ शुभम नौंवी कक्षा का छात्र बताया गया है। उसके तीन भाई व चार बहने बताई गई है। पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। वहीं शुभम सिंघल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया है। उसकी कस्बे के जोड़वा कुआं पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। हादसे के बाद से दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read