हाईस्कूल में शिवांश तो इण्टरमीडिएट में भुवि ने किया नाम रोशन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी में उगंलियों पर गिने जा सकने वाले उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल छा गया। राजाजीपुरम् के बी-ब्लाक स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध लखनऊ पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल के परिणामों में युवराज सिंह ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बने तो आर्यन अस्थाना 88.33 प्रतिशत के साथ विद्यालय में दूसरे तथा कोकब 87.67 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वही इण्टरमीडिएट के परिणामों में भुवि सिंह ने 92.0 प्रतिशत अंक लेकर राजधानी में विद्यालय के नाम का परचम लहराया। वहीं अभय कुमार तथा अनुष्का द्विवेदी ने 87.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा दिव्यांश कुमार ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की योग्यता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आशा के अनुसार परीक्षा परिणामों से बच्चे काफी खुश दिखे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन के साथ प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें प्रदान की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















