963124
तेजस टूडे ब्यूरो
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग के निर्माण के लिए कई दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है किंतु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। हाल ही में मंत्री जी के गोंडा दौरे के दौरान मीडिया द्वारा बाबागंज रोड से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर मंत्री महोदय इस मार्ग की स्थिति से अनभिज्ञ दिखे जो एक चिंता का विषय है। श्री पांडेय ने कहा, “जिस जनपद के प्रभारी मंत्री हैं, यदि उन्हें वहां की भौगोलिक स्थिति या प्रमुख समस्याओं की जानकारी नहीं है तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने मंत्री महोदय से निवेदन किया कि वे स्वयं एक बार इस जर्जर मार्ग पर यात्रा करके देखें जिससे वास्तविक स्थिति का अनुभव कर सकें। इस अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जिलाधिकारी से वार्ता की जा चुकी है और इटियाथोक-बाबागंज मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा।










