Homeबाराबंकीशिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे का मनाया जन्मदिन

शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे का मनाया जन्मदिन

शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे का मनाया जन्मदिन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। शिवसैनिकों ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला प्रमुख मनोज विद्रोही की अगुवाई में शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे के चित्र पर तिलक कर उनके लिये मंगल कामना की।
जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि उद्धव सौम्य, सरल स्वभाव के राजनीतिज्ञ है। छल कपट लोलुपता उनके स्वभाव में नहीं है। राष्ट्र हित व हिन्दू हित उनके लिये सर्वोपरि है। उनके सरल व निष्कपट स्वभाव का कुछ लोगों ने अनुचित लाभ उठाया है इसके लिये ईश्वर खुद उन्हें दंड देंगे। ठाकरे साहेब के जन्मदिन पर हम सब जिले व प्रदेश में संगठन को बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। यही हमारी सच्ची भेंट होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, राधेश्याम सैनी, हेमेंद्र प्रताप सोनी, कमलेश राजपूत, श्यामू बाल्मीकि, राम प्रताप यादव, राम सिंह शिल्पकार, रिंकू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read