अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं देश के किसान: प्रियंका

अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं देश के किसान: प्रियंका

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी के चंदौली गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुना गया। प्रधानमंत्री ने 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों व यूरिया गोल्ड के शुभारंभ की बात कही। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह रावत प्रदेश महामंत्री मुख्य अतिथि व रामकुमारी मौर्या तथा मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका रावत ने कहा कि हमारा देश किसानों का देश है। अन्नदाता न केवल देश को अन्न उपलब्ध कराते हैं बल्कि इस देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं।

मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार किसानों के उत्थान के लिए सतत प्रत्यनशील हैं। पूर्व की सरकारों में खाद की कालाबाजारी सहित अन्य अव्यवस्थाओं से किसान सड़क पर भटकता था तथा उस पर लाठीचार्ज किया जाता था। वर्तमान सरकार ने किसानों की इस पीड़ा को समझा और उन्हें समय से खाद व विकास खंडों के माध्यम से उन्नत बीज उपलब्ध कराए। इसके अतिरिक्त किसानों को सम्मान निधि देकर आत्मसम्मान से रहने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है। सभा को रामकुमारी मौर्य व संजीव वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला