स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर नजीबाबाद पहुंचे शिव प्रताप जी

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी वर्ष 2028 में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह यादव ने नजीबाबाद पहुंचकर अधिवक्ताओं और स्नातक मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक नए स्नातक मतदाताओं के वोट बनवाने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान श्री यादव ने समर्थकों और स्नातक मतदाताओं से अपील की कि आगामी एमएलसी चुनाव को देखते हुए पात्र स्नातक अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदाता पंजीकरण करायें जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नए मतदाताओं को जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और स्नातक मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है। युवाओं, शिक्षित वर्ग और आम लोगों की भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष कसीम अहमद एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, फहीम खुर्शीद एडवोकेट, नजाकत एडवोकेट, फईम अंसारी एड, अबुल वफा एडवोकेट, आजम कुरैशी एडवोकेट, हारून एडवोकेट, इकबाल एडवोकेट, इरशाद एडवोकेट, अशरफ एडवोकेट, गुलज़ार अहमद एडवोकेट, इरफ़ान अंसारी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।










