Wednesday, May 13, 2026
HomeJaunpurशिराजे हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

शिराजे हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

-

जौनपुर। शिराजे हिन्द सहयोग फॉउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने कानपुर में हुई पुलिस कर्मियों के साथ दुःखद घटना पर केंडिल मार्च निकाल कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। एमडी शिराज मुख्य ट्रस्टी शिराजे हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने कहा कि वर्तमान सरकार की संरक्षण में कानपुर में हुई पुलिस जवानों की हत्या बहुत दुःखद है श्री यादव ने कहा कि सरकार को मृतक परिवार को एक करोड़ तथा घायलों को 50 लाख का मुयायजा दिया जाय। वही उपस्थित समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है पूरे प्रदेश में गुंडा राज कायम हो चुका है जब जनता के रखवालो पुलिस वालों के साथ ऐसी घटना हो रही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव सोनू यदुवंशी, अवनीश यादव, दिलीप प्रजापति, छात्र नेता शुभम यादव, सौरभ सिंह, नितेश सिंह, सोनू यदुवंशी, पवन यादव, सचिन यादव, मो नदीम, मो राशिद, मरगूब खान, शाहिद, इम्तियाज सिद्दीकी, मनी, गोलू यादव, गौरव, लाल चंद्र चौरसिया इत्यादि लोग मौजूद रहें।

जौनपुर। शिराजे हिन्द सहयोग फॉउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने कानपुर में हुई पुलिस कर्मियों के साथ दुःखद घटना पर केंडिल मार्च निकाल कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
एमडी शिराज मुख्य ट्रस्टी शिराजे हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने कहा कि वर्तमान सरकार की संरक्षण में कानपुर में हुई पुलिस जवानों की हत्या बहुत दुःखद है श्री यादव ने कहा कि सरकार को मृतक परिवार को एक करोड़ तथा घायलों को 50 लाख का मुयायजा दिया जाय।
वही उपस्थित समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है पूरे प्रदेश में गुंडा राज कायम हो चुका है जब जनता के रखवालो पुलिस वालों के साथ ऐसी घटना हो रही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।
इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव सोनू यदुवंशी, अवनीश यादव, दिलीप प्रजापति, छात्र नेता शुभम यादव, सौरभ सिंह, नितेश सिंह, सोनू यदुवंशी, पवन यादव, सचिन यादव, मो नदीम, मो राशिद, मरगूब खान, शाहिद, इम्तियाज सिद्दीकी, मनी, गोलू यादव, गौरव, लाल चंद्र चौरसिया इत्यादि लोग मौजूद रहें।

प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शासन ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में चल रही जांच प्रक्रिया के क्रम कई शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की गई है। विकासखण्ड सुइथाकला में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तीन सहायक अध्यापकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांचोपरान्त 5 अप्रैल 019 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। जिनमें प्राथमिक विद्यालय जमदरा में कार्यरत शिक्षक राजा राम सिंह पुत्र रंजीत सिंह व प्राथमिक विद्यालय बाल्मीकपुर में नियुक्त शिक्षक सदाबृज यादव पुत्र इन्द्र देव यादव तथा प्राथमिक विद्यालय पूरा असालतखां में तैनात नरसिंह यादव पुत्र शिव मूरत यादव शामिल है। उक्त तीनों शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में बतौर उर्दू शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में तीनों शिक्षकों की मुअल्लिम ए उर्दू तथा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभिलेखों में भिन्नता पायी गई थी, जिसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा उक्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन आरोपी शिक्षकों द्वारा कोई स्पष्टीकरण न दिए जाने के फलस्वरूप तीनो शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गयी। प्रकरण में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा 03 जुलाई को तीनों शिक्षकों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक ने प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी। प्रकरण में पुलिस उक्त तीनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420, 467, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने गावों व बाजार में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। कोविड 19 से बचाव व रोकथाम को लेकर चलाये गये इस अभियान के दौरान एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार रॉय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कुड़ियारी, गोड़िला, छभवां चक हकीमी गोड़िला बाजार ताखा बाजार सहित अन्य जगहों पर मास्क, सेनेटाइजर व साबून का वितरण किया। इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह देने के साथ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया इस कार्यक्रम में सैकड़ों समेत बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ मनोज सिंह ने स्वयंसेवकों को कोरोना योद्घा के रुप में संबोधित कर उत्साहबर्द्घन किया। अभियान में स्वयंसेवक अनूप जायसवाल, हेमंत यादव, राजकमल साहू, विवेक विश्वकर्मा, शिवा शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। आज के प्रतियोगी दौर में कार्यक्रम को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देना एक...

Jaunpur News: सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण

सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षणतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular