Homeबहराइचन्याय पंचायत बगहा में सेवा से संतृप्तिकरण अभियान सम्पन्न

न्याय पंचायत बगहा में सेवा से संतृप्तिकरण अभियान सम्पन्न

न्याय पंचायत बगहा में सेवा से संतृप्तिकरण अभियान सम्पन्न

419 लोगों को जारी की गई परिवार रजिस्टर की नकल
438 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 305 पशुओं का हुआ उपचार
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी की पहल पर पात्र असंतृप्त लोगों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लाक बलहा की न्याय पंचायत बगहा में संचालित किये गये सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के दौरान राजस्व विभाग द्वारा वरासत अंकन के 06, खतौनी निर्गमन के 05, मतदाता पंजीकरण के 65, जाति प्रमाण-पत्र के 45, आय के 60, निवास के 50, ईडब्लूएस प्रमाण-पत्र के 05, धारा 24 के 01, ग्राम समाज भूमि सत्यापन के 10 तथा 02 शिकायती प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण एवं पुनः सत्यापन की कार्यवाही करने के साथ-साथ रू. 54,000=00 धनराशि का संग्रहण किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत के 39, पी.एम.एम.वी.आई.-02 के 26, जन्म प्रमाण-पत्र 08, क्षयग्रस्त 03 रोगियों की डीबीटी व 12-12 रोगियों के चिन्हांकन व गोद लेने, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 156, जननी सुरक्षा के 18, मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा 24 की जांच, ई-संजीवनी ओपीडी द्वारा 30 का उपचार, एनसीडी अन्तर्गत 06 रोगियों की जांच, 438 का स्वास्थ्य परीक्षण व 04 की कुष्ठ स्क्रीनिंग की गई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा 107 की स्वास्थ्य जांच तथा 03 लाभार्थी का पंजीकरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा ईकेवाईसी के 375, ओपेन सोर्स सत्यापन के 342, स्टेट लेबिल पेन्डिंग के 350, लैण्ड सीडिंग के 75 व पी.एफ.एम.एस. रिजेक्ट के 80, पशुपालन विभाग द्वारा निराश्रित 05 गोवंशों का संरक्षण, 305 की चिकित्सा तथा 190 का टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान श्रम विभाग द्वारा 05 श्रमिकों का पंजीकरण तथा पीएम श्रम योगी मान धन योजना के तहत 01, उद्योग विभाग द्वारा पीएमईजीपी श्रण योजना व विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के तहत 02-02 तथा ओडीओपी ऋण योजना के तहत 01 व्यक्ति को लाभान्वित किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा 193 लोगों को राशन कार्ड तथा उज्ज्वला योजना के तहत 156 लोगों का आधार लिंक किया गया। इण्डियन बैंक द्वारा 20 नवीन खाते व 10 को आधार से लिंक करने तथा आर्यावर्त बैंक द्वारा 24 खातों को आधार से लिंक करने व 12 नवीन खाता खोलने की कार्यवाही की गई। इसके अलावा विकास खण्ड बलहा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु 281 आवेदन प्राप्त किये गये तथा 16 लोगों को जाबकार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत 1839 व एसबीएम शौचालय योजना अन्तर्गत 67 आवेदन प्राप्त किये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 419 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 38 को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 105 को शौचालय 15 लोगों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण की कार्यवाही की गई। शिक्षा विभाग द्वारा 147 लोगों केे आधार नामांकन एवं अपडेशन की कार्यवाही की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read