Homeबदायूंमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

अंकित सक्सेना
बदायूँ। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनीत माटी-वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत से रूप से रुबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने और ऐसे गर्वजनित रस में डूबकर उत्सवमय आनन्द लेने का स्वर्णिम अवसर है। यदि सभी संकल्पित होकर और जनसहभागिता के साथ इसको मनायें तो परम सौभाग्य होगा और ऐसे सौभाग्यमय उत्सवी रस की जन-जन तक पहुँच का सुनिश्चयन सरकार का परम ध्येय है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एसपी आरए अजय प्रताप, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, स्वंयसेवी संस्थाओं, उद्यमियों व व्यापारियों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि अमृत वाटिकाओं, अमृत शिलापट्ट स्थलों पर एक समारोह का आयोजन करेंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, राशन कोटेदार, ग्राम स्तरीय समस्त कर्मी तथा अन्य समस्त स्थानीयजन उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जायेगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं माटी-गीत की प्रस्तुति के साथ-साथ सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के वीर शहीदों के परिवारजनों का सम्मान एवं पंचप्रण की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 01 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से अमृत कलश को जिला मुख्यालय पर सम्मान के साथ डायट स्थित ऑडिटोरियम में लाया जाएगा। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा। 26 अक्टूबर को अमृत कलशो को ससम्मान लखनऊ पहुंचाया जाएगा। 27 अक्टूबर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, 30 अक्टूबर को इन अमृत कलशो को लखनऊ से दिल्ली भेजा जाएगा। डीएम ने सभी से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बढ़-चढ़कर सहभाग करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read