HomeTrendingबेजोड़ लेखनी के लिये जाने जाते थे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी

बेजोड़ लेखनी के लिये जाने जाते थे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी

  • बेजोड़ लेखनी के लिये जाने जाते थे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी

  • उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करके भावुक हुये पत्रकार साथी

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक दिनेश सिंह की तृतीय पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर जिले के पत्रकार साथियों ने उनके व्यक्तित्व और व्यक्तित्व को याद कर भावुक हो गये। जिले के अंबेडकर चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद क्लब अध्यक्ष पवन सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। सबसे खास बात यह है कि वो अपनी लेखनी के साथ साथ अपने मददगार स्वभाव के लिए भी पूरे जनपद में जाने जाते थे। यही वजह है कि वह पत्रकार साथियों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। पत्रकारिता करने वाले इस कठिन युग में जिले के पत्रकार दिनेश सिंह को बहुत याद करते हैं।
इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, प्रेस क्लब संरक्षक राजीव पांडेय, अनिकेत दिनेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, अजितेश त्रिपाठी, प्रशांत सिंह सोम, संजय द्विवेदी, अतुल यादव, मनीष ओझा, अजय मौर्य, यज्ञ प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, मो० हुजैफ, परमानन्द मिश्रा, अवनीश मिश्रा, बृजेश मिश्र, अतुल यादव, धर्मेन्द्र दुबे, गौरव उपाध्याय सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read