Homeआजमगढ़वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान नहीं रहे, हर क्षेत्र के लोगों ने दी...

वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान नहीं रहे, हर क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान नहीं रहे, हर क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। वरिष्ठ फोटो पत्रकार हरीश चौहान उर्फ हरिराम चौहान नहीं रहे। उनके निधन के साथ फोटो पत्रकारिता के एक स्वर्णिम अध्याय का पटाक्षेप हो गया। महज 12 साल की उम्र में हाथ में कैमरा लेकर अखबार से जुड़ जाने वाले हरीश कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी व्यवहार कुशलता की वजह से ही वह महज 36 साल की उम्र में शहर से सटे जाफरपुर जैसी बड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान भी रहे।

जाफरपुर ग्राम पंचायत के परानापुर गांव के रहने वाले हरीश का जुड़ाव हमेशा ही सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों से भी रहा। पत्रकारिता जगत से लंबे अरसे से जुड़े छायाकार हरीश चौहान का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ समाज के हर तबके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ही दोपहर बाद शहर के राजघाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना पाकर उनके घर और राजघाट पर संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही जगह-जगह हुई शोकसभाओं में गतात्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि वह शोक संतृप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई के तरफ से श्री चौहान के आकस्मिक निधन पर शोकसभा करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोग गतात्मा की शांति व दुख की इस घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किये।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय व जिला इकाई के पदाधिकारी विद्या प्रसाद पांडेय, रघुवंश मणि त्रिपाठी, संतोष यादव, प्रभात सिंह, प्रदीप वर्मा, ओम प्रकाश मिश्र, देवेंद्र मिश्र, मनीष पाण्डेय, दुर्गविजय सिंह, राजेश शर्मा, राजेन्द्र यादव, मनोज सिंह, संतोष मिश्र, हिमांशु वर्मा, कृष्ण मोहन उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, ओंकार मिश्र, रज्जाक अंसारी, वीरेंद्र सिंह एवं मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह रहे। श्री चौहान के निधन पर मेंहनगर कस्बे में विजय शंकर राय के आवास पर शोकसभा कर गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान पत्रकार राजेश सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि स्व0 चौहान सरल स्वभाव व व्यवहार कुशल थे। वह निष्पक्ष व ईमानदारी से पत्रकारिता जगत में काम करने में रुचि रखते थे। इस दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह, मनोनीत सभासद सुधीर राय, सतीश कुमार, राकेश चतुर्वेदी, रितेश राय आदि लोग रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read